Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में थाने के बाहर बनाई रील, डिलीट करवाने पहुंची पुलिस; लड़की बोली- व्यूज़ आ गए, जान दे दूंगी

short by श्वेता यादव / on Saturday, 20 September 2025
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में एक युवती ने पुलिस थाने के बाहर रील बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इसके बाद रील डिलीट करवाने के लिए पुलिस लड़की के घर पहुंची जहां उसने चाकू हाथ में लेकर धमकी दी। लड़की ने कहा, "वीडियो पर मिलियन व्यूज़ आ गए हैं सर! डिलीट नहीं करेंगे, ज़बरदस्ती करोगे तो जान दे देंगे।"