यूपी में थाने पर ही चला बुलडोज़र, ADM व पुलिस अफसर के बीच बहस का वीडियो आया सामने
सिद्धार्थ नगर (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने खजुरिया रोड के चौड़ीकरण के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जिसके तहत बुलडोज़र से कोतवाली थाने की बाउंड्री और मुख्य गेट को भी ढहाया गया। इस दौरान एडीएम उमाशंकर सिंह और थाना प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी के बीच बहस हुई थी। तहसील की नवनिर्मित दीवार भी गिराई गई।
read more at X


