यूपी में दोबारा हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस की सुविधा
उत्तर प्रदेश में दोबारा होने जा रही सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र आने-जाने के लिए मुफ्त रोडवेज़ बस की सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की 2 अतिरिक्त कॉपियां अपने साथ रखनी होंगी जिनमें से एक कॉपी केंद्र के जनपद तक की यात्रा और दूसरी कॉपी अपने जनपद की यात्रा के लिए कंडक्टर को देनी होगी।
read more at X


