Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में दुल्हनों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बांटे गए 'नकली' ज़ेवर व उपहार

short by अपर्णा / on Wednesday, 27 November, 2024
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 514 गरीब युवतियों की शादी कराई गई। आरोप है कि इस कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हनों को समाज कल्याण विभाग की तरफ से उपहार में नकली पायल व सामान दिए गए। उपहार में आईएसआई रजिस्टर्ड आभूषण, कुकर व अन्य सामान दिए जाते हैं लेकिन किसी सामान पर मुहर नहीं थी।