यूपी में पिछले 48 घंटों में आंधी, बारिश व बिजली गिरने की घटनाओं में 55 लोगों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों में 60 से अधिक ज़िलों में हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान बारिश, आंधी चलने व आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में राज्य में करीब 55 लोगों की मौत हुई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने का एलान किया है।
read more at News24 हिंदी


