यूपी में प्रेमिका समेत 4 की हत्या के आरोपी ने छीनी पुलिस की पिस्टल, एनकाउंटर में घायल
अमेठी (यूपी) में प्रेमिका, उसके पति और 2 बच्चों की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी चंदन वर्मा एनकाउंटर में घायल हो गया है। पुलिस मामले में प्रयुक्त पिस्तौल की बरामदगी के लिए निकली थी और तभी चंदन ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर फायरिंग की और भागना चाहा। बकौल पुलिस, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
read more at हिन्दुस्तान


