यूपी में प्रयागराज रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर लगी आग, मची अफरा-तफरी
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) रेलवे स्टेशन के एक फुट ओवरब्रिज पर शनिवार रात को आग लग गई जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। आग पर करीब 45 मिनट में काबू पा लिया गया व घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
read more at इंडिया टीवी


