यूपी में पति को ज़मीन पर पटककर उसकी छाती पर बैठी पत्नी, जड़े कई थप्पड़
उत्तर प्रदेश के हरदोई में हाल ही में घरेलू विवाद में एक महिला अपने पति को ज़मीन पर पटककर उसकी छाती पर बैठ गई और उसे लगातार थप्पड़ मारने लगी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शख्स को पत्नी से छुड़ाया। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


