यूपी में पत्नी के सांवले रंग से नाखुश शख्स ने गला रेतकर की उसकी हत्या
शाहजहांपुर (यूपी) में शुक्रवार को एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पत्नी के सांवले रंग को लेकर नशे का आदी आरोपी उसे नापसंद करता था व दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


