यूपी में परिवार के जागने पर घर में अपनी बाइक छोड़कर भागा चोर, अगले दिन लेने पहुंचा
बांदा (उत्तर प्रदेश) में परिवार के जागने पर घर में चोरी करने घुसा एक चोर अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। वहीं, चोर अगले दिन अपनी बाइक लेने पहुंच गया व वाहन न देने पर घर के मालिक से गाली-गलौज करने लगा पर भीड़ को बढ़ता देख भाग गया। बकौल पीड़ित, चोर ने घर से ₹15,000 चुरा लिए थे।
read more at Moneycontrol हिंदी


