Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में फर्ज़ी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन के बारे में अब तक क्या-क्या पता चला?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 23 July 2025
गाज़ियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने के आरोप में गिरफ्तार हर्षवर्धन जैन विदेशों में काम दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। हर्षवर्धन खुद को प्रभावशाली दिखाने के लिए प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति संग मॉर्फ तस्वीरों का इस्तेमाल करता था। आरोपी हवाला रैकेट चलाता था और इंटरनैशनल आर्म्स डीलर के संपर्क में था। हर्षवर्धन 2011 में एक मामले में गिरफ्तार हुआ था।