यूपी में फरियादी से धक्का लगने पर उसे थप्पड़ जड़ती दिखीं डीएम, हो रही आलोचना
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में रजिस्ट्रार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सोमवार को एक फरियादी से धक्का लगने पर डीएम सी इंदुमती ने उसे थप्पड़ मार दिया। वायरल हो रहे घटना के वीडियो में डीएम फरियादी से 'एक महिला खड़ी है और तुम धक्का-मुक्की कर रहे हो' कहतीं सुनाई दीं। घटना को लेकर डीएम की आलोचना हो रही है।
read more at X


