यूपी में बाइक की डिक्की से ₹80,000 उड़ा ले गया बंदर, पेड़ पर चढ़कर की नोटों की बारिश
उत्तर प्रदेश के औरैया में तहसील में एक बंदर एक शख्स की बाइक की डिक्की से ₹80,000 से भरा झोला निकालकर पेड़ पर चढ़ गया जिसका वीडियो सामने आया है। इसके बाद बंदर पेड़ पर बैठकर नोटों की बारिश करने लगा जिससे वहां नीचे मौजूद लोगों ने नोट बटोरना शुरू कर दिया। शख्स को इस दौरान उसके ₹52,000 ही मिले।
read more at हिन्दुस्तान


