यूपी में बीजेपी सांसद ने राज्यपाल से की अफसर की शिकायत, कहा- कार्यक्रम की सूचना देरी से दी
मिश्रिख (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को पत्र लिखकर ज़िला वानिकी अधिकारी (डीएफओ) पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। रावत ने आरोप लगाया कि राज्यपाल के कार्यक्रम की सूचना डीएफओ ने उन्हें बहुत देरी से दी जिसके चलते वह कार्यक्रम में नहीं आ सके। उन्होंने कहा, "ऐसे आचरण से बहुत कष्ट हुआ।"
read more at हिन्दुस्तन


