यूपी में बंद पड़े स्कूल में मिला जलता हुआ शव
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में एक बंद पड़े स्कूल में गुरुवार को एक जलता हुआ शव मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शव के पास विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जामवंत शर्मा की चप्पल मिली है और उनके परिजन इसे शर्मा का ही शव बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच होने तक यह कहना मुश्किल है कि शव किसका है।
read more at हिन्दुस्तान


