यूपी में बारात के दौरान बग्घी में उतरा 11000 वोल्ट का करंट, 2 मज़दूरों की मौत; बेहोश हुआ दूल्हा
आज़मगढ़ (यूपी) में शनिवार रात बारात की बग्घी में करंट उतरने से 2 मज़दूरों की मौत हो गई और दूल्हा बेहोश हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, कुछ मज़दूर सिर पर सजावटी 'लाइट' वाला गमला लेकर चल रहे थे और एक गमला 11,000 वोल्ट के तार से छू गया था। पुलिस ने मज़दूरों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
read more at इंडिया टीवी


