यूपी में बीड़ी के पैसे मांगने पर सिपाही ने दुकानदार को दी धमकी, कहा- खोपड़ी में सुराख कर दूंगा
बिजनौर (यूपी) के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह एक दुकानदार को गालियां व धमकी देते नज़र आ रहा है। इस दौरान सिपाही ने दुकानदार से कहा, "खोपड़ी में सुराख कर दूंगा।" बकौल रिपोर्ट्स, दुकानदार ने सिपाही से बीड़ी के पैसे मांगे थे। वहीं, एसपी ने सिपाही को लाइन हाज़िर कर दिया है।
read more at इंडिया टीवी


