यूपी में बहन की शादी में फायरिंग के लिए तमंचा चेक कर रहा था भाई, गोली लगने से बेटी की हुई मौत
कानपुर (यूपी) में एक शख्स अपनी बहन की शादी में फायरिंग के लिए लाए गए अवैध तमंचे को चेक कर रहा था और अचानक चली गोली उसकी 2.5-वर्षीय बेटी को जा लगी। लहूलुहान हालत में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शख्स की पत्नी की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
read more at ABP न्यूज़


