यूपी में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी मिले PCS अधिकारी को नौकरी से निकाला गया
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भ्रष्टाचार के मामले में दोषी मिले पीसीएस अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह को बर्खास्त किया गया है। जौनपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी रहने के दौरान उन पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था और वह निलंबित चल रहे थे। उन पर नियमों के विपरीत सरकारी ज़मीनों के पट्टे देने का भी आरोप था।
read more at हिन्दुस्तान


