यूपी में मायके जाने की ज़िद कर रही पत्नी की पति ने की हत्या, पुलिस को फोन कर बताई पूरी बात
हापुड़ (यूपी) में एक शख्स ने शुक्रवार को 33-वर्षीय पत्नी की हत्या कर पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर घटना की सूचना दी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी राशिद अली की पत्नी मायके जाने की ज़िद करती थी जबकि वह उसे मना करता था और इसी बात पर गुरुवार को दोनों में झड़प हुई थी। राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at ABP न्यूज़


