यूपी में मुलायम सिंह यादव की जयंती के कार्यक्रम से लौट रहे सपा नेता की सड़क हादसे में हुई मौत
अमेठी (यूपी) में शुक्रवार को ज़िला मुख्यालय पर आयोजित सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती के कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे सपा नेता आनंद वर्मा (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, वह एक कार का गेट खुलने से उसमें टकराकर गिर गए तभी पीछे से आई एक अन्य कार ने उन्हें कुचल दिया।
read more at भाषा


