Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में महात्मा गांधी की प्रतिमा टूटने के बाद शराबियों ने किया ड्रामा, वीडियो हुआ वायरल

short by रघुवर झा / on Saturday, 15 March 2025
कन्नौज (यूपी) में ट्रक की टक्कर से महात्मा गांधी की प्रतिमा टूटने के बाद घटनास्थल पर 2 शराबियों का ड्रामा करने का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों शराबी एक-दूसरे को पकड़कर रोते और 'मेरा बापू कहां गया' कहते हुए दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, पुलिस शराबियों को थाने ले गई थी लेकिन बाद में छोड़ दिया।