Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में महिलाओं से हुई मारपीट, प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालने का लगाया आरोप

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 25 September 2024
बांदा (उत्तर प्रदेश) में बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और उनके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें प्रताड़ित किया। पुलिस के मुताबिक, तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में केस दर्ज कर लिया गया है।