यूपी में युवक की चेहरा-सिर काटकर की गई हत्या, पिता बोले- किसी ने बार-बार फोन करके बुलाया था
लखनऊ (यूपी) में मंगलवार को 23-वर्षीय अलमास नाम के युवक का शव मिला जिसके चेहरे व सिर पर धारदार हथियार से काटने के निशान थे। मृतक के पिता के अनुसार, कोई उसे बार-बार फोन करके बुला रहा था। पिता ने बताया, "उसने जाते हुए अपनी मां से कहा कि घर लौटकर खाना खाऊंगा।" पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


