Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में दिवाली से पहले मिलेगा राज्यकर्मियों को वेतन व पेंशनभोगियों को पेंशन

short by खुशी / on Tuesday, 22 October, 2024
यूपी सरकार ने दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मद्देनज़र राज्यकर्मियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, निकाय कर्मियों समेत अन्य को दिवाली से पहले ही वेतन देने का आदेश दिया है। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने इसे लेकर सभी ज़िलाधिकारियों व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आदेश जारी किया है। वहीं, पेंशनभोगियों को भी 30-अक्टूबर तक पेंशन भुगतान किया जाएगा।