यूपी में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने बैठा रेलकर्मी, लोको पायलट ने रोकी ट्रेन
शाहजहांपुर (यूपी) में एक रेलकर्मी आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर बैठ गया जिसके बाद उसी ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी के पायलट ने ट्रेन रोक दी। लोको पायलट के युवक से पूछने पर उसने बताया कि उसे फेफड़े की बीमारी है और बड़े अधिकारी उससे भारी काम कराते हैं। उसने बताया कि वह आत्महत्या करने वहां आया है।
read more at abp न्यूज़


