मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के बेवर थाना क्षेत्र के बागपुर गांव में गली में जानवर बांधने के विवाद में दबंगों ने एक वृद्ध महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना में महिला का पति और बहू भी घायल हुए। मृतका के बेटे ने दबंगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस जांच कर रही है।