यूपी में लोगों को बचाते समय आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे CO अनुज चौधरी, सामने आया वीडियो
संभल (यूपी) में गुरुवार को एक मकान में अचानक आग लगने पर मौके पर पहुंचे चंदौसी के सीओ अनुज चौधरी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, आग बुझाते समय किसी पेट्रोलियम पदार्थ में विस्फोट हो गया था। बकौल रिपोर्ट्स, चौधरी व अन्य पुलिसकर्मियों ने करीब 25 लोगों को सुरक्षित बचाया।
read more at ABP न्यूज़


