Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में लापता पत्नी को रात-दिन एक कर पति ने ढूंढा; मिलने पर बोली- सांवले हो इसलिए पसंद नहीं

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 10 September, 2024
झांसी (यूपी) में 7 दिन से लापता एक महिला को रात-दिन एक कर जब उसके पति ने ढूंढ निकाला तो उसने साथ रहने से इनकार कर दिया है। उसने कहा, "पति सांवला है...मुझे पसंद नहीं।" महिला के पति के मुताबिक, वह ₹10 लाख मांग रही है और डिमांड पूरी न होने पर केस दर्ज कराने की धमकी दे रही है।