Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में लगातार 5वें साल बिजली दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव

short by श्वेता भारती / on Thursday, 10 October, 2024
उत्तर प्रदेश में 2024-25 के लिए बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (यूपीईआरसी) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य की बिजली वितरण कंपनियों के लिए बिजली दरें निर्धारित कीं और लगातार 5वें साल इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, ग्रीन एनर्जी टैरिफ को ₹0.44/यूनिट से घटाकर ₹0.36/यूनिट किया गया है।