यूपी में विदाई से पहले दुल्हन के सामने पूर्व पत्नी ने दूल्हे को जड़े थप्पड़, टूटी शादी
उरई (यूपी) में एक शादी समारोह के दौरान विदाई से पहले दूल्हे की पहली पत्नी ने होटल पहुंचकर उसके शादीशुदा होने का खुलासा किया और दुल्हन के सामने ही उसे थप्पड़ मारने लगी। महिला ने बताया कि उसने दूल्हे से 5-साल पहले शादी की थी और उनका एक बेटा भी है। घटना के बाद वधु पक्ष ने शादी तोड़ दी।
read more at हिन्दुस्तान


