यूपी में वृद्धाश्रम में 66 वर्षीय बुज़ुर्ग ने 57 वर्षीय महिला से रचाई शादी
आगरा (यूपी) के एक वृद्धाश्रम में गुरुवार को 66-वर्षीय मुन्नालाल नामक शख्स ने 57-वर्षीय प्रीतिलता से शादी की। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों की मुलाकात 6 महीने पहले वृद्धाश्रम में ही हुई थी जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ। विवाह में वृद्धाश्रम के सभी बुज़ुर्गों ने भाग लिया व दूल्हे की 90-वर्षीय मां ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
read more at हिन्दुस्तान


