Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में विधानसभा उप-चुनाव के लिए योगी ने बनाई 'स्पेशल 30' टीम, दोनों डिप्टी सीएम शामिल नहीं

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 18 July, 2024
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्पेशल-30' टीम बनाई है। टीम में स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही व सुरेश खन्ना सहित 30 मंत्री शामिल हैं जबकि दोनों उप-मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को इसका हिस्सा नहीं बनाया गया है। यह उप-चुनाव फूलपुर व करहल सहित 10 सीटों पर होने हैं।