Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने वाले IAS अधिकारी पर गिरी गाज़

short by रौनक राज / on Wednesday, 30 July, 2025
शाहजहांपुर (यूपी) में कार्यरत आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। एसडीएम का पदभार संभालने के एक दिन बाद ही उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि वकीलों के विरोध के बाद एसडीएम को उठक-बैठक लगानी पड़ी थी।