Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में वर्चस्व की लड़ाई में लोगों ने दो दोस्तों को कुल्हाड़ी से काटा, एक की फोड़ दी आंख

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 26 December 2025
गाज़ीपुर (यूपी) में वर्चस्व की लड़ाई में दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार विक्की, सौरभ और अंकित पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। हमलावरों ने एक की गर्दन पर वारकर सिर में गोली मार दी और दूसरे के चेहरे पर कुल्हाड़ी से हमलाकर एक आंख फोड़ दी।