यूपी में शेरवानी की जगह कोट-पैंट पहनकर पहुंचा दूल्हा, नाराज़ दुल्हन ने तोड़ी शादी
औरैया (यूपी) में बीते दिनों कथित तौर पर दूल्हे के शेरवानी की जगह कोट-पैंट पहनकर आने पर नाराज़ होकर दुल्हन ने शादी तोड़ दी। बकौल रिपोर्ट्स, जयमाला के दौरान दूल्हा वरमाला लाना भी भूल गया था। वहीं, विवाद होने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई जिसके बाद बिना शादी के बारात लौट गई।
read more at हिन्दुस्तान


