यूपी में शख्स जिस व्यक्ति की हत्या के आरोप में काट रहा था 3 साल से सज़ा, वह निकला ज़िंदा
बरेली (यूपी) में एताब नामक व्यक्ति की हत्या के आरोप में 3-साल से सज़ा काट रहे नरेंद्र दुबे नामक शख्स को रिहा किया गया है। दरअसल, मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एताब जीवित पाया गया है और घटना के समय उसके परिवार ने ही शव की शिनाख्त की थी। एताब का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आने पर नरेंद्र को दोषमुक्त किया गया।
read more at भाषा


