यूपी में शख्स ने कार पर लिखवाया- 'खटाखट, खटाखट, खटाखट 8500', कटा चालान
जौनपुर (यूपी) में एक शख्स ने अपनी कार के पिछले शीशे पर 'खटाखट, खटाखट, खटाखट 8500' लिखवाया जिसको लेकर चालान काटा गया है। कार संग शख्स की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हुई थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव-2024 में एक रैली में कहा था कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में हर महीने खटाखट, खटाखट ₹8500 आएंगे।
read more at हिन्दुस्तान


