यूपी में शख्स ने दीवार से सिर लड़ाकर की पत्नी की हत्या, आधी रात में शव को नहलाया
शाहजहांपुर (यूपी) में शख्स ने पत्नी से झगड़े के दौरान उसका सिर दीवार पर लड़ाकर उसकी हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, हत्या के बाद शख्स ने आधी रात में लहूलुहान शव को नहलाया और सो गया। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि महिला की हत्या हुई है और मायके पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


