Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में स्कूल परिसर में अर्धनग्न हालत में बोरे में मिला 8 वर्षीय बच्ची का शव, तोड़े गए हाथ-पैर

short by खुशी / on Wednesday, 25 December, 2024
वाराणसी (यूपी) में बुधवार सुबह एक प्राइमरी स्कूल के परिसर में 8-वर्षीय बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में बोरे में मिला। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची के हाथ-पैर तोड़-मरोड़कर शव को बोरे में भरा गया था। बच्ची के पिता के अनुसार, मंगलवार शाम घर से दुकान जाने के बाद वह वापस नहीं आई और खोजने पर भी उसका पता नहीं चल पाया।