यूपी में स्टेट हाईवे पर रोडवेज बस की ट्रक से हुई टक्कर, एक की मौत व 12 यात्री घायल
हमीरपुर-राठ (यूपी) स्टेट हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, राठ डिपो की बस लखनऊ जा रही थी तभी उजनेड़ी गांव के पास हादसा हुआ। बकौल पुलिस, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों का उपचार हो रहा है।
read more at भाषा


