Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में स्टेशन के आउटर पर देर तक रुकी स्पेशल ट्रेन, गुस्साए यात्रियों ने इंजन पर किया पथराव

short by ऋषि राज / on Monday, 20 October 2025
अहमदाबाद से दरभंगा जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कानपुर (यूपी) में गोविंदपुरी स्टेशन के पास आउटर सिग्नल पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही जिससे कई यात्री भड़क गए। कुछ लोगों ने इंजन पर पत्थर फेंक दिए जिससे इंजन का शीशा टूट गया। वहीं, लोको पायलट ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी जिसके बाद आरपीएफ मौके पर पहुंची।