यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा के गलत सेंटर पहुंचने पर रोने लगी अभ्यर्थी, पुलिस ने की मदद
यूपी के पुलिसकर्मी सचिन कौशिक ने X पर बताया है कि मेरठ में शनिवार को सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से 20-मिनट पहले गलत सेंटर पहुंचने पर एक महिला अभ्यर्थी रोने लगी थी। बकौल कौशिक, पुलिसकर्मियों ने संकरे रास्ते और काफी ट्रैफिक के बावजूद उसे 5-मिनट में 3-किलोमीटर दूर स्थित सही सेंटर पहुंचाया। इन पुलिसकर्मियों की तारीफ हो रही है।
read more at X


