Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में सालभर से अपनी 14 साल की बेटी का रेप कर रहा था ऑटो चालक, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 27 July, 2024
गाज़ियाबाद (यूपी) में पुलिस ने एक ऑटो चालक को सालभर से अपनी 14-वर्षीय बेटी का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच में किशोरी 7 माह की गर्भवती निकली जिसके बाद इसका खुलासा हुआ। बकौल पुलिस, वह बेटी को जान से मारने की धमकी भी देता था।