यूपी में सड़क पर पलटा डीज़ल टैंकर, बाल्टी-डिब्बा लेकर डीज़ल भरने पहुंची भीड़
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में ओडिशा जा रहा एक डीज़ल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना का पता लगने के बाद आसपास के ग्रामीण टैंकर से रिस रहे डीज़ल को भरने के लिए बाल्टी और डिब्बा लेकर पहुंच गए जिसका वीडियो सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को भगाया और क्रेन बुलाकर टैंकर को सीधा कराया।
read more at इंडिया टीवी


