Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में सरकारी चपरासी ने 9 साल में ₹33 लाख की कमाई पर खर्च किए ₹1 करोड़, केस दर्ज

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 17 September, 2024
लखनऊ (यूपी) में कार्यरत एक सरकारी चपरासी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण विभाग ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। दरअसल, एक जांच में पता चला है कि उसने जनवरी 2013 से मई 2022 के बीच सभी वैध स्रोतों से कुल ₹33,58,867 कमाए और इसी अवधि के दौरान उसने चल-अचल संपत्तियों को खरीदने में ₹1,02,88,143 खर्च किए।