यूपी में हुआ बड़ा हादसा, टुंडला रेलवे स्टेशन पर गिरा निर्माणाधीन ओवरब्रिज; कई मज़दूर दबे
उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद के टुंडला रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिर गया और ओवरब्रिज को बनाने में लगे मज़दूर मलबे के नीचे दब गए। बकौल रिपोर्ट्स, घटना में 8-10 घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया गया।
read more at हिन्दुस्तान


