यूपी में हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में फंसे 7 लोग, रेस्क्यू किए जाने का वीडियो आया सामने
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के क्रॉसिंग रिपब्लिक में सुपरटेक लिविंगस्टोन सोसायटी की लिफ्ट तकनीकी खराबी के चलते अटक गई जिसमें 7 लोग फंस गए। लिफ्ट पहली मंजिल पर फंस गई थी जिसमें कई बुज़ुर्ग भी थे और लोगों को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेढ़ महीने पहले भी सोसायटी की लिफ्ट फंस गई थी।
read more at लेटेस्टली


