Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में होमगार्ड के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम ने दिए निर्देश

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 28 August, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अधिकारियों को होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में हुई बैठक में समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती सुनिश्चित करने के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रशिक्षण बोर्ड के सहयोग से नया बोर्ड गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।