Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी रोडवेज़ की छत से टपकते पानी से बचने के लिए छाता लेकर सफर करता दिखा शख्स

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 2 July, 2024
बारिश के दौरान महोबा डिपो (यूपी) की एक रोडवेज़ बस की छत से टपकते पानी से बचने के लिए छाता लेकर सफर करते एक शख्स का वीडियो सामने आया है। सपा मीडिया सेल ने X पर लिखा है, "सीएम योगी जी ने अपनी छिपी हुई काबिलियत तो बताई ही नहीं कि वह बस के अंदर भी बारिश करवा सकते हैं।"
read more at X